कृषि उपकरण के नाम और उनके उपयोग

Kheti ke aujar Aur Unka Upyog

खेती के औजारों के नाम और उपयोग

हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस देश में अभी लगभग 50 प्रतिशत लोग कृषि (agriculture) पर ही निर्भर है। यदि आप भी एक किसान है तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाली है। क्योंकि इस ब्लोग में हम खेती के औजारों के नाम (कृषि उपकरण के नाम) बतायेंगे तथा इसके साथ-साथ उनके उपयोग के बारे में जानेंगे।

खेती अथार्त कृषि में विभिन्न औजारों का उपयोग किया जाता है। ये औजार किसानों को खेती की प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने में मदद करते हैं। चलिए सबसे पहले यह जानते हैं कि खेती में कौन-कौन से औजार उपयोग होते हैं और उनका उपयोग कैसे किया जाता है। इसके बाद विस्तार से एक खेती के आधुनिक उपकरण के नाम (कृषि उपकरण के नाम) की जानकारी लेंगे।

खेती एक प्राचीन और महत्वपूर्ण कार्य है जो आज भी हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। खेती का कार्य को Laghu Udhog में शामिल किया जाता है। खेती को सफल बनाने के लिए किसानों (Farmers) को विभिन्न औजारों और उपकरणों की आवश्यकता होती है। यह औजार न केवल उनकी मेहनत को कम करते हैं बल्कि खेती की उत्पादकता को को कई गुणा बढ़ा देते हैं। चलिए फिर जानते हैं कि खेती में कौन-कौन से कृषि उपकरण (औजार) उपयोग किए जाते हैं और उनका उपयोग कैसे किया जाता है।

प्रमुख कृषि उपकरण के नाम और उनके उपयोग

1. हल (Plough) उपयोग:

अगर आप एक किसान है तो हल को अवश्य ही जानते होंगे। यह प्रमुख कृषि उपकरण के नाम में शामिल है। इसका उपयोग कृषि में भूमि की जुताई के लिए किया जाता है। यह मिट्टी को खोदता है और उसमें हवा प्रवेश कराने में मदद करता है, जिससे पौधों की जड़ें आसानी से जमीन में फैल पाती है और उपजती है। आज आधुनिक युग में हल की जगह पर tractor का उपयोग किया जाता है जो उससे कही अधिक स्पीट में भूमि की जुताई तेजी से करता है।

हल का उपयोग कैसे किया जाता है?

पहले हल (plough) का उपयोग बैलों के साथ जोड़कर भूमि की जुताई के लिए किया जाता था। लेकिन आज बड़े पैमाने पर इसको ट्रैक्टर के साथ जोड़कर काम में लिया जाता है। भूमि की जुताई करने के लिए हल की धार जमीन में घुसकर मिट्टी को पलटती है और उसे खेती के लिए खोदती है और पौधों के अनूकुल बनाती है।

2. कुदाल (Hoe) का उपयोग:

खेती के कार्य में उपयोग होने वाला कुदाल भी एक प्रकार का औजार है जो कृषि उपकरण के नाम शामिल होता है। कुदाल का उपयोग खेत में खरपतवार हटाने, मिट्टी को ढीला करने और पौधों के चारों ओर मिट्टी चढ़ाने के लिए किया जाता है।

कुदाल का उपयोग कैसे किया जाता है?

कुदाल को हाथ में पकड़कर जमीन पर जोर से मारते हैं और इसके सहायता से खरपतवार (weed) को निकालते। जब हम इसे जोर से जमीन पर माते हैं तो इससे मिट्टी ढीली जिससे खरपतवार भी ढीले हो जाते हैं और उसे हाथ से पैधों के पास से हटा देते हैं। इसके अलावा पौधों के पास मिट्टी को ढीली करने के लिए भी कुदाल का उपयोग किया जाता है।

3. दरांती (Sickle) का उपयोग:

खेती के कार्यों में दरांती का उपयोग प्रचिन कालों से होता आया है। यह एक हाथ में पकड़े जाने वाला औजार है जिसका उपयोग फसल काटने के लिए किया जाता है। दरांती विशेष रूप से गेहूं, धान और अन्य अनाज के फसलों के लिए उपयोगी है।

दरांती का उपयोग कैसे किया जाता है?

दरांती को हाथ में पकड़कर फसल (crop) की जड़ों के पास घुमाते हैं जिससे फसल जड़ के उपर से कट जाती है और जमीने से हट जाती है।

4. ट्रैक्टर (Tractor) का उपयोग:

आजकल भूमि की जुताई करने के लिए बड़ पैमाने पर ट्रैक्टर का उपयोग होने लगा है। यह भी कृषि उपकरण के नाम शामिल किया जा सकता है लेकिन कृषि के कार्य के अलावा इसके उपयोग आप अन्य कामों में भी ले सकते हैं जैसे माल ढोने आदि।  ट्रैक्टर एक बहुउद्देश्यीय मशीन (multi-purpose machine) है जिसका उपयोग जुताई, बुवाई, सिंचाई, और फसल कटाई के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को खींचने, एक जगह से दूसरे जगह पर फसलों को स्थापित करने और कृषि के अन्य कार्यो में किया जाता है।

ट्रैक्टर का उपयोग कैसे किया जाता है?

ट्रैक्टर को चलाने के लिए ईंधन की जरूरत पड़ती है। इसे चलाने के लिए आपको ट्रेनिंग लेने की जरूरत पड़ेगी। ट्रेनिंग के बाद आप खेती के कार्यों में ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर पायेंगे। इससे आप कृषि भूमि को जोतने, बोझा ढोने और समाने के एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाने के लिए कर सकते हैं।

5. बुवाई टूल (Seed Drill) का उपयोग:

जब आप खेती का कार्य करते हैं तो आपको अवश्य ही बुवाई करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा। लेकिन यदि आपके पास बुवाई टूल है तो आप इसका उपयोग बीज बोने के लिए कर सकते हैं। यह उपकरण बीजों को समान दूरी पर और समान गहराई में बुवाई करने के काम आती है। इस टूल को आप आधुनिक कृषि उपकरण के नामों में शामिल कर सकते हैं।

बुवाई टूल का उपयोग कैसे किया जाता है?

इस टूल का उपयोग ट्रैक्टर के साथ जोड़कर खेत में बुवाई करने के लिए कर सकते हैं। इसमें बीजों को डालकर खेत में समान रूप से बुवाई की जाती है।

6. स्प्रेयर (Sprayer) का उपयोग:

खेती का कार्य करते समय हमें कीटनाशक, उर्वरक और फफूंदनाशक का छिड़काव करने की आवश्यकता होती है। इस कार्य को आप स्प्रेयर द्वारा आसानी से कर सकते हैं।

स्प्रेयर का उपयोग कैसे किया जाता है?

यह एक ऐसा टूल हैं जिसमें आप आवश्यक कीटनाशक, उर्वरक और फफूंदनाशक या अन्य द्रव भरकर और उसे हाथ में पकड़कर या ट्रैक्टर के साथ जोड़कर खेतों में छिड़काव कर सकते हैं।

7. पानी का पंप (Water Pump) का उपयोग:

पानी का पंप खेतों में सिंचाई के काम आने वाली प्रमुख उपकरण है।

पानी का पंप को कैसे कृषि कार्य में उपयोग कर सकते हैं?

पानी का पंप को बिजली या डीजल से चलाकर जल स्रोत से पानी उठाकर खेतों में सिंचाई करने के लिए कर सकते हैं।

8. हंसिया (Scythe) का उपयोग:

खेती के कार्यों में उपयोग होने वाला हंसिया को भी आप कृषि उपकरण के नाम में शामिल कर सकते हैं। यह एक लंबा धारदार उपकरण है जिसका उपयोग घास और चारा काटने के लिए किया जाता है।

हंसिया का उपयोग कैसे किया जाता है?

इसका उपयोग दोनों हाथों से पकड़कर और घास के पास घुमाते हुए किया जाता है जिससे घास या खरपतवार कट जाती है। फिर घास और खरपतवार को फसलों से अलग कर दिया जाता है।

ऊपर बताई गई सभी 8 प्रकार के औजारों को कृषि उपकरण के नाम शामिल किया जा सकता है। यदि आप एक किसान है तो आप इनका उपयोग करके अपनी मेहनत (hard work) को कम और फसल के उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं। यहां पर हम आपको एक बात बताना जरूरी समझते है कि सही औजारों का चयन और उनका सही उपयोग खेती को अधिक कुशल और लाभदायक बनाता है। इसलिए खेती के लिए औजारों का चुनाव करते हुए किसी expert का सलाह अवश्य लें। चलिए अब हम यहां पर खेती के आधुनिक उपकरण के नाम (the names of modern farming equipment) को देखते और समझते हैं-

खेती के आधुनिक उपकरण के नाम

आजकल कृषि के क्षेत्र में आधुनिक उपकरणों (modern equipment) का उपयोग बढ़ रहा है। ये उपकरण किसानों को खेती की प्रक्रिया को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने में मदद करते हैं। यहाँ हम खेती के कुछ प्रमुख आधुनिक उपकरणों की सूची देख रहे हैं ताकि आप खेती के लिए उनका चयन कर सकें।

कृषि उपकरण के नामकृषि उपकरण का उपयोग
ट्रैक्टर (Tractor)टैक्टर का उपयोग विभिन्न कृषि कार्यों जैसे जुताई, बुवाई, और फसल कटाई के लिये किया जाता है।
रोटावेटर (Rotavator)रोटावेटर का उपयोग मिट्टी को भुरभुरा करने और खरपतवार को नष्ट करने के लिये कर सकते हैं।
बीज ड्रिल (Seed Drill)समान दूरी और गहराई पर बीज बोने के लिए आप बीज ड्रिल का उपयोग कर सकते हैं।
थ्रेशर (Thresher)फसल की कटाई के बाद अनाज को भूसे से अलग करने के लिए आजकल किसान थ्रेसर का उपयोग करते हैं।
हार्वेस्टर (Harvester)फसल कटाई, थ्रेसिंग और सफाई को एक साथ करने के लिए।
पावर टिलर (Power Tiller)छोटे और मध्यम आकार के खेतों की जुताई और खेती के लिए आप पावर टिलर का उपयोग कर सकते हैं।
स्प्रेयर (Sprayer)कीटनाशक, उर्वरक और फफूंदनाशक छिड़काव के लिए स्प्रेयर का उपयोग किया जाता है।
ड्रिप इरिगेशन सिस्टम (Drip Irrigation System)ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का उपयोग पानी की बचत करते हुए पौधों की जड़ों में सीधे पानी देने के लिए कर सकते हैं।
मल्चर (Mulcher)मलचर भी एक प्रकार का उपकरण है जो खरपतवार को नियंत्रित करने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
लेजर लैंड लेवलर (Laser Land Leveler)खेत की सतह को समतल बनाने के लिए आप लेजर लैंड लेवलर का उपयोग कर सकते हैं।
बेलर (Baler)कटाई के बाद घास और भूसे को गट्ठर में बांधने के लिए आजकल बहुत से किसान बेलर का उपयोग करते हैं।
रोटरी हो (Rotary Hoe)मिट्टी की सतह को ढीला करने और खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए आप रोटरी का उपयोग कर सकते हैं।
सबसोइलर (Subsoiler)मिट्टी की गहराई तक जुताई करने और जल निकासी में सुधार करने के लिए सबसोइलर का उपयोग कर सकते हैं।

आधुनिक कृषि उपकरण किसानों की उत्पादकता और कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए यदि आप पुराने तरीके से खेती कर रहे हैं तो ऊपर बताई गई उपकरणों का सही उपयोग करके खेती को अधिक लाभकारी बनायें।

भारत में आधुनिक खेती के उपकरण कहां से खरीदें?

अगर आपने अब तक यह लेख पढ़ा है और अब आप जानना चाहते हैं कि ये आधुनिक उपकरण (modern equipment) कहां से खरीदें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां भारत में आधुनिक खेती के उपकरण (modern farming equipment) कहां से खरीदें, इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।

भारतीय किसानों के लिए आधुनिक कृषि उपकरण के नाम जानना और समझना तथा उपकरण को खरीदना पहले की तुलना में अधिक सुलभ हो गया है। इन उपकरणों को आजकल विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन स्रोतों से आसानी से खरीदा जा सकता है।

चलिए हम पहले ऐसे ऑनलाइन स्रोत को जानते हैं जहां से आप आधुनिक कृषि उपकरण को खरीद सकते हैं:

कृषि उपकरण को खरीदने के लिए ऑनलाइन स्रोत

1. Amazon India

यह एक वेबसाइट है जिसका डोमेन www.amazon.in है। आज अमेज़न इंडिया पर विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण उपलब्ध हैं। आप इस वेबसाइट से ट्रैक्टर, स्प्रेयर, बीज ड्रिल, बेलर, हंसिया और अन्य कई उपकरण आसानी से खरीद सकते हैं।

2. Flipkart

यह भी एक वेबसाइट है जिसका डोमेन www.flipkart.com है। आज बहुत से किसान फ्लिपकार्ट के द्वारा विभिन्न कृषि उपकरण और मशीनरी टूल को खरीद सकते हैं। क्योंकि यहां पर आधुनिक कृषि उपकरण के नाम देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप उस उपकरण को खरीद सकते हैं। आप Flipkart से छोटे और बड़े दोनों तरह के खेती के उपकरण खरीदे सकते हैं।

3. AgriBegri

यह भी एक वेबसाइट है जिसका डोमेन www.agribegri.com है। यह एक ऐसा वेबसाइट है जो केवल और केवल कृषि के कार्यों को करने वाले लोगों के लिए ही बनाई गई है। इस ऑनलाइन स्टोर से आप विभिन्न प्रकार के उपकरण, बीज, उर्वरक और कीटनाशक खरीद सकते हैं।

4. KisanKraft

यह भी वेबसाइट कृषि के कार्यों को करने वालों के लिए बनाई गई है। इसका डोमेन www.kisankraft.com है। किसानक्राफ्ट एक प्रमुख कृषि उपकरण निर्माता और वितरक वेबसाइट है। यहां पर कृषि उपकरण के नाम दी गई होगी, उस पर क्लिक करके आप उसके बारे में जानकारी और कृषि उपकरण को उचित मूल्य पर खरीद सकते हैं।

अब ये थे ऑनलाइन स्रोत जहाँ से आप खेती में इस्तेमाल होने वाले औजार खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको गूगल पर सर्च करने पर कई अन्य ऑनलाइन स्रोत मिल जाएँगे जहाँ से आप खेती के औजार खरीद सकते हैं। चलिए अब कुछ ऑफलाइन स्रोतों पर नज़र डालते हैं जहाँ से आधुनिक खेती के उपकरण आसानी से खरीदे जा सकते हैं।

कृषि उपकरण को खरीदने के लिए ऑफलाइन स्रोत

1. स्थानीय कृषि उपकरण विक्रेता

आजकल आपको ऐसे बहुत से विक्रेता मिल जाएंगे जो खेती-किसानी के कामों में सहयोग के लिए कृषि उपकरण (agricultural equipment) बेचने का व्यवसाय कर रहे हैं। इन्हें हम स्थानीय कृषि उपकरण विक्रेता कह सकते हैं। भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में आपको इनकी दुकान, स्टोर या फैक्ट्री मिल जाएगी। जो किसान कृषि उपकरण खरीदना चाहते हैं, उन्हें इन स्थानीय कृषि उपकरण विक्रेताओं का पता लगाना चाहिए और उनसे उपकरण खरीदने के लिए बात करनी चाहिए और उचित मूल्य पर उपकरण खरीदना चाहिए।

2. कृषि विज्ञान केंद्र (KVK: Krishi Vigyan Kendras)

आज भारत के कई इलाकों में किसानों की मदद के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vigyan Kendras) खुल गए हैं। ये केंद्र किसानों को कृषि उपकरण के नाम को जानने, समझाने और खरीदने में सहायता करते हैं। आप कृषि विज्ञान केंद्र से उपकरण के बारे में जानकारी और खरीद के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

3. कृषि मेलें और प्रदर्शनियां

भारत में हर साल कृषि मेले और प्रदर्शनियाँ (Agricultural fairs and exhibitions) आयोजित की जाती हैं। कुछ का आयोजन सरकार द्वारा किया जाता है और कुछ का आयोजन किसान संगठनों (farmers’ organizations) द्वारा किया जाता है। यहाँ विभिन्न कंपनियाँ अपने कृषि उपकरण प्रदर्शित करती हैं और बेचती हैं। हर किसान को यहाँ जाकर आधुनिक कृषि उपकरण देखने और खरीदने चाहिए।

4. सरकारी सहकारी समितियां

भारत सरकार ने किसानों की मदद के लिए कई सरकारी सहकारी समितियां (government cooperative societies) बनाई हैं। किसान इनके ज़रिए भी उपकरण खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये समितियां किसानों को उपकरणों पर सब्सिडी और वित्तीय सहायता (subsidy and financial assistance) भी देती हैं।

ऊपर बताई गई ऑफलाइन स्रोत के अलावा अन्य स्रोत भी कृषि उपकरण को खरीदने के लिये मौजूद है जिनका पता आप अपने आस पास के कृषि सलाहकार (agricultural advisor) से कर सकते हैं।

चाहे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से कृषि उपकरण खरीद रहे हों, आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए यहां जानते हैं कि कृषि उपकरण खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए:

उपकरण खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  1. उपकरण की गुणवत्ता: जब आप खेती के लिए उपकरण खरीद रहे हों, तो हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले उपकरण (good quality equipment) खरीदें जो टिकाऊ और प्रभावी हों।
  2. वारंटी और सेवा: कृषि उपकरण (agricultural equipment) खरीदते समय, वारंटी और बिक्री के बाद की सेवा के बारे में ज़रूर जान लें।
  3. कीमत की तुलना: कृषि उपकरण खरीदते समय, अलग-अलग स्रोतों से कीमतों की तुलना करें और सबसे उचित कीमत पर खरीदें। इससे आपको अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद (good quality products) मिलने और पैसे बचाने में मदद मिलेगी।
  4. समीक्षाएँ और रेटिंग: अगर आप ऑनलाइन कृषि उपकरण खरीद रहे हैं, तो खरीदते समय उत्पाद की समीक्षाएँ और रेटिंग (reviews and ratings) ज़रूर जान लें। क्योंकि इससे आपको सही कृषि उपकरण खोजने में मदद मिलेगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज का लेख उन सभी किसान भाइयों को समर्पित है जो खेती के लिए आधुनिक उपकरण खरीदना चाहते हैं। यहाँ हमने कृषि उपकरणों के नाम के साथ-साथ उनके उपयोग, कहाँ से खरीदें और खरीदते समय क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए, इन सबका विस्तार से वर्णन किया है। हमारी SuperThirty Team को उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अपने किसान भाइयों की मदद के लिए इसे किसानों के साथ साझा करें। धन्यवाद।

अब आइए जानते हैं कुछ अन्य व्यवसायों के बारे में-

कुछ अन्य विशेष लेख

Super Thirty

Superthirty.com is run by Mrs. Indu Singh and V.S. Chandravanshi and their team. They have named this group as Superthirty Team. The people included in this group have many years of experience in edutech, medical, news media and digital marketing. These people keep sharing articles related to education, government exams, jobs, startups and business to increase the spread of education. So that students and interested people keep visiting superthirty.com, keep learning and keep moving forward in their career. Thank you!

Related Posts

प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के लिए तैयार होंगे चार अलग-अलग Question Papers

Government Competitive Exams Question Papers अब उत्तर प्रदेश Government Competitive Exams के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने चार अलग-अलग Question…

BPSC TRE 3.0 रिजल्ट 2024: कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट

BPSC TRE 3.0 रिजल्ट 2024, कट ऑफ मार्क्स, मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा माध्यमिक, मिडिल स्कूल, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए BPSC…

You Missed

UGC NET Exam City Slip

GAIL Non Executive Recruitment 2024: गेल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती

GAIL Non Executive Recruitment 2024: गेल नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती

Direct Selling Companies in India 2024 | डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों की सूची

Direct Selling Companies in India 2024 | डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों की सूची

JKP Constable Recruitment 2024: 4002 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

JKP Constable Recruitment 2024: 4002 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के लिए तैयार होंगे चार अलग-अलग Question Papers

प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के लिए तैयार होंगे चार अलग-अलग Question Papers

BPSC TRE 3.0 रिजल्ट 2024: कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट

BPSC TRE 3.0 रिजल्ट 2024: कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट