93000 Teachers Bharti for B.Ed
नमस्कार दोस्तों, आज आपके सामने हम ऐसी खबर रखने जा रहे हैं जो नौकरी ढूंढने वालों के लिए सही नहीं है। भारत में हर शिक्षक भर्ती की खबर को जानने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक यह घबर अवश्य ही देखी होगी कि “93000 पदों पर शिक्षक भर्ती, केवल B.Ed वाले आवेदन ही करें?” तो क्या यह न्यूज सही है। चलिए इसकी जांच पड़ताल करते हैं।
हाल ही में Social Media और YouTube पर “93000 पदों पर शिक्षक भर्ती केवल B.Ed वाले फॉर्म भरें” जैसे Title और Video वायरल हो रहे हैं। इसमें किया जा रहा दावा सही भी है, क्या सभी राज्यों के B.Ed डिग्री होल्डर्स के लिए 93000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया सही में शुरू हो रही है। इसमें सच्चाई क्या है? आइए जानते हैं।
चलिए फैक्ट चेक की यह Video पहले देखते हैं –
आशा है कि आपने यह वीडियों देख ली होगी। अब आप बतायें कि
क्या यह दावा सही है?
हमारी जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि इस प्रकार की खबरें जो कि शिक्षक भर्ती से संबंधित है पूरी तरह से फेक हैं। 93000 शिक्षक पदों पर भर्ती अभी किसी भी सरकारी विभाग ने नहीं निकाली है और अब तक कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं जारी हुई है।
यह फेक न्यूज कैसे फैली?
- यूट्यूब और सोशल मीडिया पर झूठी खबरें:
कुछ Youtuber अपने Channels और Social Media Accounts से 93000 शिक्षक भर्ती को लेकर गुमराह करने वाले वीडियो और पोस्ट बनाए। उनका मकसद केवल व्यूज पाना हो सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस प्रकार लोगों की भावना के साथ एक खिलवाड़ है। - भ्रामक टाइटल:
बहुत से Content Creator और Social media optimizer ने आकर्षक और भ्रामक टाइटल जैसे “मल्टीस्टेट टीचर भर्ती”, “B.Ed वालों के लिए सुनहरा मौका” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके उम्मीदवारों को भ्रमित किया किया। - लोगों की उम्मीदों से खेलना:
बेरोजगार युवाओं को झूठी उम्मीदें देकर Views, Subscribers, Followers और Likes बटोरने का यह एक तरीका है गतल है।
अब इन फेक न्यूज से कैसे बचना है यह जानना आज के हर युवा को जरूरी है। क्योंकि आज के समय में कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। चलिए जानते हैं कि सरकारी भर्ती की असल प्रक्रिया क्या होती है। क्योंकि अगर आप इसको समझ गये तो आपको कोई भी ठग नहीं सकता है।
सरकारी भर्ती की असल प्रक्रिया क्या है?
- सरकार द्वारा सूचना: अगर आप भर्ती की सूचना पाना चाहते हैं तो आप सरकारी भर्तियां केवल सरकारी वेबसाइट्स (जैसे कि राज्य शिक्षा बोर्ड या केंद्र सरकार की वेबसाइट) पर ही प्रकाशित की जाती हैं से लें या फिर ऐसी वेबसाइट को चुनाव करें जो आपको भर्ती की Official sources भी बताएं और आपके साथ Share करें ताकि आप उसकी जांच असानी से कर पायें।
- विवरण और पात्रता: भर्ती की सूचना केवल ऐसा वेबसाइट से लें जो भर्ती का पूरा विवरण, जैसे कि पदों की संख्या, योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि, आधिकारिक वेबसाइट, वेबसाइट लिंक आदि की जानकारी दें।
- अफवाहों से बचें: किसी भी भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकारिक स्रोतों (Official sources) पर भरोसा करें या फिर ऐसी वेबसाइट का चुनाव करें आपको अधिकारिक स्रोतों की जानकारी नहीं देता हो। जब तक कोई वेबसाइट आधिकारिक स्रोतों की जानकारी नहीं देता हो आपको उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
हमारी सलाह:
- Fake News से बचें: ऐसी भ्रामक भर्ती से संबंधित खबरें जिनमें संदिग्ध लिंक, अधूरी जानकारी, और आकर्षक टाइटल हों, उन पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।
- अधिकारिक सूचना की जांच करें: किसी भी भर्ती से संबंधित खबर की पुष्टि के लिए केवल सरकारी वेबसाइट और आधिकारिक स्रोतों जैसे NCTE, राज्य शिक्षा विभाग या रोजगार पोर्टल्स पर जाएं।
- यूट्यूब चैनल्स पर सतर्क रहें: कुछ Youtube channel और Social Media Accounts क्लिकबेट टाइटल्स का इस्तेमाल अपने वीडियो को वायरल करने के लिए करते हैं। उनकी प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें।
निष्कर्ष:
93000 शिक्षक भर्ती न्यूज पूरी तरह फेक है। इसके लिए किसी सरकारी विभाग ने कोई भी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। इसलिए अधिकारिक वेबसाइट्स और सटीक स्रोतों से ही केवल जानकारी प्राप्त करें। भ्रामक खबरों से हमेशा सावधान रहें और ऐसी झूठी जानकारी को साझा भी न करें। धन्यवाद!