Jharkhand Ka Samanya Gyan: झारखंड जीके 2025 और सामान्य ज्ञान

झारखंड का परिचय और सामान्य ज्ञान

नमस्कार दोस्तों, सुपरथर्टी के इस लेख में आज मैं आपको झारखंड के बारे में सामान्य जानाकरी देने जा रहा हूं। अक्सर कई सरकारी परीक्षाओं और झारखंड के परीक्षा में झारखंड राज्य से संबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसके बारे में पता न होने के कारण उम्मीदवार या छात्र अपने परीक्षा में सही उत्तर नहीं दे पाते हैं। चिलिए Jharkhand Ka Samanya Gyan जो आपको पता होना चाहिए उस पर चर्चा करते हैं।

झारखंड: एक परिचय

  • राजधानी: रांची
  • झारखंड सबसे बड़ा शहर: जमशेदपुर
  • स्थापना का दिन: 15 नवंबर 2000
  • झारखंड में जनसंख्या: 40,129,000 (2024 अनुमान)
  • घनत्व: प्रति वर्ग किलोमीटर
  • झारखंड का क्षेत्रफल: 79,714 वर्ग किलोमीटर
  • जिले की संख्या: 24

झारखंड सरकार और प्रशासन:

  • राज्यपाल: सी.पी. राधाकृष्णन
  • मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी)
  • विधानमंडल: एकसदनीय
  • विधानसभा सीटें: 82

भारतीय संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व:

  • राज्यसभा सीटें: 6
  • लोकसभा सीटें: 12

झारखंड का प्रमुख प्रशासनिक कोड्स:

  • डाक सूचकांक: 81 से 83
  • वाहन पंजीकरण: JH
  • ISO कोड: IN-JH

लिंग अनुपात:

948 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष

झारखंड के आर्थिक आँकड़े:

  • सकल घरेलू उत्पाद (GDP): $20 बिलियन
  • प्रति व्यक्ति आय: $1,100 (लगभग)

झारखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खनिज संसाधनों, और औद्योगिक विकास के लिए जाने वाला भारत का राज्य है।

झारखंड का मतलब:

झारखंड का नाम सैंथाली भाषा से लिया गया है जिसे ‘जोहेर’ या ‘जाहेर-खांड’ कहते हैं, इसका अर्थ “पवित्र स्थान” होता है। इसलिए ही इसका नाम झारखंड रखा गया है।

शिक्षा का स्तर:

  • साक्षरता दर: 64.4%
  • विश्वविद्यालय: 1
  • प्रमुख संस्थान: कई बड़े और प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान हैं।

पर्यटक स्थल:

  • प्राकृतिक स्थल: लोध जलप्रपात, दलमा अभयारण्य, इंद्रू जलप्रपात, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, दशम जलप्रपात, तोयचांची झील, पंचधारा जलप्रपात।
  • धार्मिक स्थल: देवघर बैद्यनाथ मंदिर, श्री सम्मेद शिखरजी जैन तीर्थ स्थल, एंजरप्पा मंदिर।
  • ऐतिहासिक स्थल: पलामू किला।
  • डैम और झीलें: मैथन डैम, पतरातू डैम, पंचेत डैम।

झारखंड का प्रमुख पर्व:

झारखंड में कई स्थानीय और सांस्कृतिक त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे:

  1. सरहुल (फूलों का त्योहार)
  2. करमा
  3. जितिया
  4. बांदना
  5. छठ पूजा
  6. मनसा पूजा
  7. सिझानो (पंच पूजा)

उद्योग और व्यवसाय:

झारखंड राज्य खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के प्रमुख उद्योग हैं:

  1. उर्वरक कारखाना
  2. बोकारो स्टील प्लांट
  3. आयुध कारखाना
  4. मिथेन गैस प्लांट
  5. इस्पात उद्योग

झारखंड की खनिज संपदा:

झारखंड खनिजों से भरपूर राज्य है। यहां की प्रमुख खनिजें इस प्रकार हैं:

  1. लोहा
  2. कोयला
  3. माइका
  4. फायर क्ले
  5. कागनाइट
  6. सलीमाईट
  7. चुना पत्थर
  8. यूरेनियम

खनिज उत्पादों के खनन से झारखंड राज्य को हर साल लगभग 30,000 करोड़ रुपये की आय होती है।

झारखंड की भाषा:

झारखंड राज्य में कई भाषाएं बोली जाती हैं, जैसे:

  1. खोरठा
  2. संथाली
  3. हिंदी
  4. मगही
  5. द्रविड़ भाषाएं
  6. ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएं
  7. नगपुरी
  8. कुड़मालि

भौगोलिक स्थिति:

नदियां: कोयल, दामोदर, बम्हानी, खड़कई, स्वर्णरेखा।

यहाँ की भूमि ज्यादातर चट्टानों और पत्थरों के अपरदन से बनी है।

झारखंड में मिट्टी के प्रकार:

  1. लाल मिट्टी
  2. माइका युक्त मिट्टी
  3. बलुई मिट्टी
  4. काली मिट्टी
  5. लैटेराइट मिट्टी

वन और जीव जंतु:

झारखंड राज्य के जंगलों में हाथी और बाघ की संख्या अधिक है। इस राज्य को अपने प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के लिए जाना जाता है।

प्राचीन काल:

झारखंड राज्य का इतिहास लगभग 5,000 साल पुराना है। हजारीबाग जिले में प्राचीन गुफा चित्र मिले हैं जिससे इसके इतिहास का पता चलता है।

इस राज्य में 1400-600 ईसा पूर्व के काल के लोहे के औजार और मिट्टी के बर्तन भी पाये गयें हैं।
मौर्य और गुप्त काल में यह क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण था।

औपनिवेशिक काल:

अंग्रेजों के शासनकाल में झारखंड का व्यापारिक महत्व बहुत अधिक बढ़ गया था। उनका ध्यान यहां के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों पर केंद्रित था।

झारखंड से संबंधित और भी जानकारियों के लिए नीचे दी जा रही Video को देंखे:

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=b9rUkXSnVFg[/embedyt]

झारखंड राज्य भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह राज्य अपनी अद्वितीय परंपराओं, समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, और राजनीतिक महत्व के लिए पहंचाने जाने वाला भारत का राज्य है। झारखंड की भूमि अपने गौरवशाली इतिहास, जनजातीय संस्कृति, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है।

इस लेख में झारखंड की समृद्ध परंपराएं, ऐतिहासिक महत्व, प्राकृतिक संसाधन, और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान जैसे सभी आवश्यक बिंदुओं को कवर किया गया है, जो आपको परीक्षा की तैयारी के लिए जानना बहुत आवस्यक है।

यदि यह लेख उपयोगी लगे, तो इसे अन्य छात्रों और उम्मीदवारों के साथ अवश्य साझा करें। ताकि वे झारखंड से संबंधित परीक्षा और अन्य सरकारी परीक्षा की तैयारी में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
धन्यवाद!

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now