बिहार पुलिस भर्ती 2025, 19,838 पदों पर Constable की होगी भर्ती
नमस्कार दोस्तों, यदि आप बिहार पुलिस में भर्ती का सपना देखने वाले उम्मीदवार हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है! बिहार पुलिस ने 19,838 पदों पर कांस्टेबल के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। क्या आप इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं? यदि हां, तो Bihar Police Constable Vacancy 2025 की इस खबर को पूरा पढ़ें।
इस भर्ती अभियान में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि Bihar Police Constable Vacancy 2025 के लिए आवेदन आप 18 मार्च से 18 अप्रैल 2025 के बीच ही कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 – प्रमुख जानकारी
- पोस्ट का नाम: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म 2025
- पोस्ट डेट: 11 March 2025
- अंतिम अपडेट: 20 March 2025
- कुल पद: 19,838
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास
बिहार पुलिस भर्ती 2025 – आवेदन शुल्क
- SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए: ₹180/-
- सभी अन्य उम्मीदवारों के लिए: ₹675/-
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- Bihar Police Constable के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 18 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025
- लिखित परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
- PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
आयु सीमा (01-01-2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा:
- सामान्य वर्ग (पुरुष): 25 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 27 वर्ष
- SC/ST उम्मीदवार: 30 वर्ष
- सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: 28 वर्ष
- आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी।
शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PET)
ऊंचाई (Height):
- सामान्य वर्ग (General Category – Male): न्यूनतम 165 सेमी
- SC/ST वर्ग (Male): न्यूनतम 160 सेमी
- महिला उम्मीदवार (Female Candidates – All Categories): न्यूनतम 155 सेमी
छाती माप (Chest) (केवल पुरुषों के लिए):
- सामान्य वर्ग (General Category): 81 सेमी (फुलाने के बाद 86 सेमी)
- SC/ST वर्ग: 79 सेमी (फुलाने के बाद 84 सेमी)
PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) तिथि: जल्द घोषित की जाएगी।
वजन (Weight)
- महिला उम्मीदवार: न्यूनतम 48 किलोग्राम
Bihar Police Constable भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए उम्मीदवारों को इन शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
दौड़ (Running)
- पुरुष उम्मीदवार: 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी
- महिला उम्मीदवार: 1 किमी दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी
ऊँची कूद (High Jump)
- पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम 4 फीट
- महिला उम्मीदवार: न्यूनतम 3 फीट
गोला फेंक (Shot Put)
- पुरुष उम्मीदवार: 16 पाउंड का गोला 16 फीट तक फेंकना होगा
- महिला उम्मीदवार: 12 पाउंड का गोला 10 फीट तक फेंकना होगा
बिहार पुलिस भर्ती 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दी जा रही वीडियो को ध्यानपूर्वक देखें। Bihar Police Constable Recruitment 2025 for 19838 Posts से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इसमें शामिल है।
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑनलाइन आवेदन करें
- आधिकारिक नोटिफिकेशन
- आधिकारिक वेबसाइट: csbc.bihar.gov.in